Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Police Nabs Notorious Gangsters in Shootout Both Injured
कपिल नंदू गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

कपिल नंदू गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जाफरपुर कलां में मुठभेड़ के दौरान कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी 28...

Aug 31, 2025 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गोलीबारी के दौरान पैर में गोली लगने से दोनो घायल, शुक्रवार को भी मुठभेड़ के बाद इस गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा था नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जाफरपुर कलां में मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गैंग के दो बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपी 28 अगस्त को छावला थानाक्षेत्र में हुए फिरौती मांगने के मामले में वांछित थे। इनमें में से एक शार्प शूटर है। आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी 25 वर्षीय नवीन और अंबाला कैंट निवासी 26 वर्षीय अनमोल कोहली के रूप में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्पेशल सेल ने बताया कि खुफिया सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि दो दिन पहले ही स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर-28 में हुई मुठभेड़ के बाद कपिल उर्फ नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह के दो शार्प शूटरों हर्षदीप उर्फ अंकित उर्फ निक्की और नवीन धीमान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को छावला इलाके में फायरिंग हुई थी, तब एक व्यवसायी से फिरौती मांगी गई थी। जांच में नवीन और अनमोल के नाम सामने आए थे।