सुझाव-शिकायत के लिए बीट कनेक्ट में तीन हजार से सम्पर्क साधा
अभियान दो घंटे तक चला, 14 थाना क्षेत्रों की 150 बीटों में स्थानीय पुलिस कर्मियों ने जनता से मुलाकात की

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर जिला पुलिस ने बीट कनेक्टर कार्यक्रम के तहत एक समय में करीब तीन हजार लोगों से सम्पर्क साधा। यह कार्यक्रम बुधवार शाम को आयोजित किया गया था। इस दौरान जिला डीसीपी राजा बांठिया सहित करीब आठ सौ पुलिसकर्मी मौजूद थे। अभियान दो घंटे (शाम 4 से 6 बजे) तक चला और 14 थाना क्षेत्रों की 150 बीटों में स्थानीय पुलिस कर्मियों ने जनता से मुलाकात की। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि हर इलाके की अलग-अलग समस्याओं को समझने और समाधान के लिए यह अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने खुद चांदनी चौक और मजनू का टीला में जन संपर्क किया।
एसीपी और एसएचओ भी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे। जनता ने तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं, सीसीटीवी कैमरे और ई-रिक्शा अतिक्रमण जैसी समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को दिल्ली पुलिस की विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। यह पहल नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




