Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Police Conducts Extensive Night Patrol to Strengthen Security and Curb Crime

दिल्ली पुलिस ने देर रात चार घंटे गश्ती अभियान चलाया

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने खुद गश्त का जायजा लिया, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 Oct 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली पुलिस ने देर रात चार घंटे गश्ती अभियान चलाया

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने शनिवार रात चार घंटे की व्यापक जनरल गश्त चलाया। इसमें पुलिसकर्मियों से लेकर स्पेशल पुलिस कमिश्नर तक सभी अधिकारी शामिल रहे। गश्त रात 12 बजे शुरू होकर चार बजे तक चली। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा खुद गश्त का निरीक्षण करते रहे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किस तरह की चेकिंग करनी है और किन स्थानों पर ध्यान देना है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करना, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना बताया गया।

गश्त दिल्ली के सभी 15 पुलिस ज़िलों में आयोजित की गई। सतीश गोलछा ने पूर्वी, दक्षिण-पूर्व और नई दिल्ली जिलों का दौरा कर रणनीतिक बिंदुओं का निरीक्षण किया, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 23,537 वाहनों की जांच की। इनमें 2,083 वाहनों के खिलाफ 66 डीपी एक्ट, 14,542 के खिलाफ 65 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही, 826 लोगों की भी तलाशी ली गई, जिसमें 139 के खिलाफ 92/93/97 डीपी एक्ट, 128 घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी, 485 के खिलाफ एक्साइज एक्ट और 74 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर चौकियां और बैरिकेड्स लगाकर संभावित अपराधों को रोका गया। अभियान से राजधानी में अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों को नई दिशा मिली है। पुलिस ने कहा कि यह नियमित अभियान की तरह अन्य ज़िलों में भी समय-समय पर जारी रहेगा। इस तरह की रात्री गश्त से दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है और अपराधियों के लिए चेतावनी भी स्पष्ट हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।