नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों भरत और राजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। आरोपी मुनाफे के लालच में नकली पुर्जों का कारोबार कर रहे थे।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में चल रहे नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टीवीएस ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नकली पुर्जों की सप्लाई और वितरण में सक्रिय थे। बरामद सामान में क्लच असेंबली, टाइमिंग चेन, ब्रेक पैड, फिल्टर, केबल, ऑयल सील, पैकिंग पाउच व कार्टन शामिल हैं। एक गोदाम से 60 बोरे नकली पार्ट्स, पैकिंग मशीन और बारकोड प्रिंटर भी मिला है, जो संगठित रीपैकेजिंग नेटवर्क का संकेत देता है।
गिरफ्तार आरोपियों में भरत और राजिंदर सिंह शामिल हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने अधिक मुनाफे के लालच में नकली पुर्जों का कारोबार करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, सप्लायर और खरीदारों की पहचान में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


