जानलेवा हमले के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
नई दिल्ली, द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाबड़ी थाना इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। गिरफ्तार आरोपियों में जतिन शर्मा और पवन भंडारी शामिल हैं।

नई दिल्ली, व. सं.। द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाबड़ी थाना इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। धूलसिरस चौक पर मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जतिन शर्मा और पवन भंडारी शामिल है। जतिन शर्मा कुख्यात विक्की टक्कर गैंग से जुड़ा है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल को डाबरी थाना क्षेत्र में महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था।
आरोपियों ने पीड़ित से इलाके में दुकान चलाने के बदले रुपये मांगे थे। इनकार करने पर हमला कर दिया।
लेखक के बारे में
Rajan Sharmaशॉर्ट बायो : राजन शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में अपराध टीम में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
राजन शर्मा को पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।
करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
राजन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई जी न्यूज और जन संदेश दिल्ली के बाद प्रिंट पत्रकारिता में आए। उन्होंने प्रमुख हिंदी अखबार हरि भूमि, विराट वैभव, नवोदय टाइम्स, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें अपराध और स्वास्थ्य से जुड़ी कवरेज के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में वह अपराध टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
विशेषज्ञता
अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों में विशेषज्ञता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


