
बाइक कैब चालक से लूट के दो आरोपी दबोचे
संक्षेप:
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस की एसटीएफ ने गोविंदपुरी में चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपियों अली हुसैन और शिवम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, बाइक, स्कूटी और चाकू बरामद किया। आरोपियों ने 9 जनवरी को तुगलकाबाद एक्सटेंशन में लूट की थी।
Jan 11, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की एसटीएफ ने गोविंदपुरी में चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 वर्षीय अली हुसैन और शिवम तुगलकाबाद एक्सटेंशन के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, बाइक, स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने 9 जनवरी की रात तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित बाजार मोहल्ला के पास रैपिडो राइडर आकिब रजा से चाकू की नोक पर लूट की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




