Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Police Arrests Three Burglars from Indore for Home Theft in Rajouri Garden
इंदौर से आकर दिल्ली में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा

इंदौर से आकर दिल्ली में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा

संक्षेप:

पश्चिमी दिल्ली एंटी बर्गलरी सेल ने राजौरी गार्डन से चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे तीन चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। गिरोह इंदौर से संचालित होता है और कई राज्यों में चोरी की वारदातें करता है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Dec 07, 2025 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली एंटी बर्गलरी सेल ने राजौरी गार्डन इलाके से बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सतनाम सिंह, अजय सिंह और भरत सिंह शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। जांच में पता चला कि सतनाम और भरत सिंह जीजा-साले हैं, जबकि अजय सतनाम का नजदीकी रिश्तेदार है। यह पूरा गिरोह इंदौर से संचालित होता है और वारदातें करके तुरंत वापस लौट जाता है, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था। अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की टीम कई चोरी के मामलों की जांच कर रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीसीटीवी फुटेज की लंबी पड़ताल और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस को संदिग्धों की गतिविधियों का सुराग मिला। सूचना मिलने पर टीम ने 5 दिसम्बर को राजौरी गार्डन में ट्रैप बिछाया। संदिग्धों को अलग-अलग बाइकों पर आते हुए रोका, जांच के दौरान वे किसी वाहन के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में तीनों बाइक चोरी की निकलीं, जिसके बाद तीनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सिकलीगर समाज से हैं। दिल्ली सहित कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरोह का सरगना गुलशन इंदौर में बैठकर पूरा नेटवर्क चलाता है। तीनों करीब 12 दिन पहले दिल्ली पहुंचे थे और चांदनी चौक के एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इसके बाद बाइक चोरी कर दिन में रेकी करते थे और रात में बंद घरों में सेंधमारी करते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आमतौर पर 10–12 वारदातें करने के बाद वापस इंदौर लौट जाते हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।