ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो झपटमार दबोचे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में दो मोबाइल झपटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से झपटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों आरोपी पूर्व में कई मामलों में शामिल रहे हैं।

 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो झपटमार दबोचे

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शनिवार को मोबाइल झपट कर भाग रहे दो आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद से दबोच लिया। इनके कब्जे से झपटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। आरोपी अजहर कूचा माई दास सीताराम बाजार तुर्कमान गेट का रहने वाला है, जबकि उसका साथी मुनीर अली कश्मीरी गेट छोटा बाजार में रहता है। पुलिस के मुताबिक, अजहर 16 और मुनीर तीन पुराने मामलों में शामिल पाया गया है। इनके खिलाफ झपटमारी समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे किलोकरी आश्रम स्थित जीवन नगर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुकुल शर्मा जिम से घर लौट रहे थे।

तभी शीशम पार्क सुजान महिंद्रा रोड से जाते वक्त मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। मुकुल के शोर मचाने पर पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी सूझबूझ दिखाते हुए पीड़ित को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और बदमाशों का पीछा शुरू किया। आरोपी युवक भागते हुए मथुरा रोड स्थित सीआरआरआई रेड लाइट तक पहुंचे, जहां न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्कल के तीन पुलिसकर्मियों ने उनको रोका। इस पर युवकों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की, जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दोनों को करीब 200 मीटर दौड़कर दबोच लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।-----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।