
संपादित----डिजिटल अरेस्ट कर 49 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
नोट--उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण --तीनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से दबोचा
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 49 लाख की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दबोचा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में पहले ही गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर लोगों के साथ ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ निवासी अर्जुन सैनी (20 वर्ष), विमलेश (19 वर्ष) और मोहम्मद आबिद उर्फ मुबाशिर (20 वर्ष) शामिल हैं। विमलेश बीएससी कर रहा है।

उसने साइबर अपराधियों को फर्जी दस्तावेज से खोले गए बैंक खाते उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी में सहयोग किया था। मोहम्मद आबिद ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट किया था। उसने महिला पर आरोप लगाया कि उनके अकाउंट से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पैसे भेज गए हैं। महिला को धमकाने के बाद उनसे 49 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने के बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने गरीब और बेरोजगार युवाओं को फर्जी खाता खोलने और संचालित करने के लिए भर्ती किया था, जिससे कि रुपये को आसानी से इधर-उधर किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




