लाखों रुपये लेकर फरार हुए दो नौकर गिरफ्तार, रकम बरामद
नई दिल्ली में बाड़ा हिंदूराव इलाके में दो नौकरों ने कारोबारी से 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूरी रकम बरामद कर ली। दोनों आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी के चलते कर्ज में डूबे हुए थे।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाड़ा हिंदूराव इलाके में कारोबारी के 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए दो नौकरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को दिल्ली-एनसीआर से दबोचा गया और उनके कब्जे से पूरी रकम बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, मॉडल टाउन निवासी निखिल नंदवानी का बहादुरगढ़ रोड पर नेल कटर और कैंची का कारोबार है। उन्होंने अपने परिचित विजय कुमार सिक्का से 10 लाख रुपये मंगाने के लिए नौकर राजू और लकी को भेजा था। विजय ने रुपये देने के बाद इसकी सूचना भी दी, लेकिन रकम लेने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और उनके फोन बंद हो गए।
शिकायत के आधार पर बाड़ा हिंदूराव थाने में आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया। एसआई रविंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए टोकरीवालान से राजू और लोनी से लकी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी करीब 12 साल से फर्म में काम कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के चलते कर्ज में डूबने के कारण उन्होंने रुपये लेकर भागने की साजिश रची थी।
लेखक के बारे में
Hemant Kumar Pandeyशॉर्ट बायो : हेमंत कुमार पांडेय वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान अखबार के दिल्ली संस्करण में क्राइम, कानून एवं राजनीतिक-सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
हेमंत कुमार पांडेय राजधानी दिल्ली की क्राइम रिपोर्टिंग में स्थापित नाम हैं। वह वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2013 से हिंदु्स्तान दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान अपराध के बदलते ट्रेंड पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं। खासतौर पर आर्थिक अपराध और साइबर अपराध। उन्होंने वर्ष 2017 से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों पर रिपोर्टिंग किया है। इस बीते दस सालों में क्राइम की कई बड़ी ब्रेकिंग की जिसमें बुराड़ी में बसपा नेता समेत छह की हत्या, श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस, एआई के इस्तेमाल सुलझा हत्या का मामला और महिला कांस्टेबल का दो साल बाद मिला कंकाल आदि खबरें प्रमुख हैं।
करियर का सफर
हेमंत ने करियर की शुरुआत में प्रथम प्रवक्ता मैगजीन के लिए रिपोर्टिंग की। फिर वर्ष 2009 में डीएलए नाम के सांध्य कालीन अखबार से करियर की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष वह 2011 में न्यूज एजेंसी आईएएनएस की टीम का हिस्सा बने। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं समसामयिकी मुद्दों से जुड़ी खबरों का अनुवाद करने का अनुभव मिला। फिर वर्ष 2013 जनवरी में दैनिक भाष्कर की दिल्ली और अक्तूबर में हिंदुस्तान दिल्ली टीम का हिस्सा बने।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
हेमंत ने B.Sc (बायोलॉजी) के बीएड एवं मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान इतिहास, भूगोल, अर्थ व्यवस्था, समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और सामाजिक समस्याओं को लेकर एक समझ विकसित हुई। क्राइम रिपोर्टिंग के दौरान इससे सहायता मिली।
क्राइम रिपोर्टिंग एवं इसके आयाम
हेमंत की क्राइम रिपोर्टिंग के विभिन्न पक्षों पर गहरी पकड़ है। खासतौर पर कानून के प्रति समझ एवं पुलिस विभाग में अंदर तक पैठ है जिसकी वजह से एक्सक्लूसिव खबरें सही तथ्यों के साथ निकालकर पाठकों के लिए लाते हैं। हेमंत की रिपोर्टिंग सही और सटीक तथ्यों पर टिकी है।
विशेषज्ञता
साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, गैंगवार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


