
संपादित---किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार
संक्षेप: द्वारका दक्षिण थाने में दर्ज है मामला फिशिंग लिंक के माध्यम से की थी ठगी
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नाबालिग लड़की के साथ ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की कोशिश के आरोपी सुमित कुमार को चार साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ द्वारका दक्षिण थाने में पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसे मार्च 2021 में भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसने फेसबुक पर भेजे गए एक फिशिंग लिंक के माध्यम से नाबालिग लड़की को झांसे में लिया और धमका कर उसे अश्लील तस्वीरें साझा करने के लिए मजबूर किया था।

हालांकि, पुलिस ने उस दौरान अरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में वह जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जुटी और तकनीकी जांच के आधार पर उसे नोएडा के सेक्टर-128 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हाल ही में नोएडा में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के रूप में काम करना शुरू किया था। आरोपी ने बताया कि उसका मकसद फिशिंग तकनीकों के माध्यम से लड़कियों के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच प्राप्त कर उन्हें ब्लैकमेल करके ऑनलाइन जबरन वसूली करना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आदतन साइबर अपराधी है। इससे पहले उसे दिल्ली के मालवीय नगर थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




