दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट मामले में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के पासपोर्ट कार्यालय के क्लर्क पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुष्पेंद्र का संबंध जेल में बंद दलाल विवेक गांधी और एक महिला से था। पुलिस ने बताया कि इस मिलिभगत से अब तक 22 फर्जी पासपोर्ट बनाए गए हैं। जांच जारी है।

दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी पासपोर्ट मामले में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में तैनात क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि क्लर्क जेल भेजे जा चुके दलाल विवेक गांधी और एक महिला के सीधे संपर्क में था और इसी के जरिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि बुधवार को मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में क्लर्क के पद पर है। जांच में सामने आया है कि पुष्पेंद्र और जेल भेजे जा चुके दलाल विवेक गांधी के बीच संपर्क था।

इसके अलावा पहले जेल भेजी जा चुकी महिला से भी आरोपी क्लर्क के संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि विवेक गांधी ने पुष्पेंद्र के जरिए पासपोर्ट कार्यालय में अपनी पैठ बना रखी थी और इसी मिलीभगत से अब तक 22 फर्जी पासपोर्ट तैयार कराए गए। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी क्लर्क से की जा रही पूछताछ के आधार पर अन्य दलालों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े और नामों का खुलासा होने की संभावना है। पीसीआर पर 13 फरवरी को सुनवाई होगी एडीसीपी क्राइम ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले में जेल भेजे जा चुके पांच आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर पूछताछ की जाएगी। दलाल विवेक गांधी और पोस्टमैन अरुण कुमार को पीसीआर पर लेने के लिए स्थानीय कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई है। इस पर 13 फरवरी को सुनवाई होगी। 11 पुलिसकर्मियों और एक एसीपी पर गिर चुकी गाज भोजपुर थानाक्षेत्र के चार गांवों के पतों पर फर्जी तरीके से 22 पासपोर्ट बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद दलाल विवेक गांधी, पोस्टमैन अरुण कुमार समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा गया था। थाने के डाक मुंशी दीपक कुमार की मिलीभगत से पासपोर्ट का फर्जी सत्यापन कराया गया। इस प्रकरण में सिपाही दीपक कुमार को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन खुलासे के बाद से वह फरार चल रहा है। वहीं, लापरवाही सामने आने पर भोजपुर थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया जा चुका है तथा साथ ही तत्कालीन एसीपी मोदीनगर अमित सक्सैना पर भी गाज गिरी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।