
निगम उपचुनाव में 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
नंबर गेम 08 बजे सुबह शुरू होगी मतणगना 02 बजे तक अधिकांश वार्ड की तस्वीर
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। निगम के 12 वार्डों में रविवार को हुए मतदान के बाद बुधवार को मतगणना की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 10 केंद्र बनाए हैं। बुधवार दोपहर दो बजे तक मतगणना के नतीजे आ जाएंगे। चुनाव मैदान में उतरे 53 में से 12 प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज सज जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सभी 10 केंद्रों पर मतगणना कर्मी सुबह छह बजे पहुंच जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गणना की जाएगी। यह प्रक्रिया लगभग आधे घंटे में पूरी हो जाएगी।
इसके बाद से ईवीएम खोली जाएंगी और मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई वार्ड ऐसे हैं, जिनमें प्रत्याशियों की संख्या महज तीन से छह के बीच है। ऐसे वार्डों में नतीजे 12 बजे तक आ जाएंगे। ---- कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी। ----- वीआईपी सीटों पर रहेगी नजर शालीमार बाग-बी वार्ड ऐसा है जो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुआ था। वहीं, द्वारका-बी वार्ड कमलजीत सहरावत के 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हो गया था। इसके अलावा रविंद्र नेगी समेत कई अन्य पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई निगम पार्षद की सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं। इन वार्डों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




