दिल्ली नगर निगम के शिक्षा निदेशक का तबादला
दिल्ली नगर निगम ने अपने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार को जारी आदेश में शिक्षा विभाग के निदेशक को शाहदरा दक्षिणी जोन के संपत्ति कर विभाग में नियुक्त किया गया है। कुल...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 15 Sep 2025 06:41 PM

नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम ने अपने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में निगम ने सोमवार को आदेश जारी किया। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग के निदेशक को शाहदरा दक्षिणी जोन के संपत्ति कर विभाग में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त निगम के विभिन्न जोन में संपत्ति कर विभाग और अन्य विभाग में कार्यरत कई अधिकारियों के भी तबादले भी किए गए हैं। सोमवार को जारी आदेश के तहत निगम ने 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




