लावारिस कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने के लिए बजट बढ़ेगा

Jan 17, 2026 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली नगर निगम लावारिस कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बजट को 35 करोड़ रुपये बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें माइक्रोचिप लगाना, टीकाकरण और बंध्याकरण शामिल है। तीन महीने में 25 हजार कुत्तों में माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इसके अलावा, बंदरों के स्थानांतरण के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

लावारिस कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने के लिए बजट बढ़ेगा

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में लावारिस कुत्तों की समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी की है। इस संबंध में निगम लावारिस कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण के लिए बजट को 35 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का प्रावधान करेगा। इस संबंध में निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को देखते हुए लावारिस कुत्तों के टीकाकरण व अन्य कार्यों को लेकर बजट को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले टीकाकरण, बंध्याकरण जैसे कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये से कम बजट था। अब इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

लावारिस कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए निगम पशु कल्याण क्षेत्र में काम करने वाले अनुभवी गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी भी करेगा। इसमें लावारिस कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने, टीकाकरण और उनकी निगरानी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य में विस्तार किया जाएगा। तीन महीनों में 25 हजार कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप स्थायी समिति अध्यक्ष ने बताया कि तीन महीने में करीब 25 हजार लावारिस कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण व बंध्याकरण का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत निगम के पशु चिकित्सा सेवा विभाग के अधिकारियें व कर्मचारियों को कहा गया है। निगम ने पशु चिकित्सा सेवा विभाग में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 131.06 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है। इस बजट को भी निगम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत बढ़ाएगा। बंदरों के स्थानांतरण की योजना बनेगी निगम अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मनुष्य व वन्यजीव के बीच संघर्ष को कम करने के लिए बंदरों को पकड़ने और उनका स्थानांतरण करने के लिए योजना बना रहे हैं। इसके तहत 60 लाख रुपये का बजट में प्रावधान किया जाएगा। पिछले साल की तुलना में बंदरों को पकड़ने व उनको स्थानांतरित करने के लिए आवंटित राशि को दोगुना किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;