पार्कों के रखरखाव में कमी होने पर फंड रोकेगा निगम
:::सख्ती:: --नागरिकों की शिकायत के बाद निगम ने उठाया कदम --महीने में कम से कम

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में निगम पार्कों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एक सख्त फैसला लिया गया है। इसके तहत पार्कों के रखरखाव में लापरवाही बरते जाने पर निगम की ओर से दी जाने वाली राशि को रद कर दिया जाएगा। निगम ने यह कदम पार्कों के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद उठाया है। दिल्ली नगर निगम के कई जोन से नागरिकों ने निगम के समक्ष शिकायतें की हैं। नागरिकों के मुताबिक, उनके इलाके के पार्कों का ठीक से रखरखाव नहीं हो रहा है। ज्ञात हो कि, निगम अपने अधीनस्थ सभी पार्कों के रखरखाव के लिए एक तय राशि स्थानीय आरडब्ल्यूए को जारी करता है।
निगम ने पूरी दिल्ली में पार्कों के रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए प्रति एकड़ 13500 रुपये प्रति महीना देने का प्रस्ताव इस वर्ष फरवरी में स्वीकृत किया था। इसके तहत ही आरडब्ल्यूए को राशि दी जाती है। निगम के अधीन दिल्ली में 15 हजार से अधिक पार्क आते हैं।अधिकारी निरीक्षण करेंगेनिगम ने फैसला किया है कि आरडब्ल्यूए को पार्कों के रखरखाव के लिए दी जाने वाली राशि का आकलन किया जाएगा। अब से महीने में दो से चार बार अधिकारी पार्कों का निरीक्षण कर उसकी स्थिति की समीक्षा करेंगे।कमी मिलने पर कार्रवाई होगीब्लॉक, अपार्टमेंट व कॉलोनियों के पार्कों के रखरखाव में किसी भी तरह की कमी सामने आने पर कार्रवाई जाएगी। इसके तहत निगम आरडब्ल्यूए को योजना के तहत दी जाने वाली राशि पर तत्काल रोक लगाएगा। इस फंड को भविष्य के लिए भी रद और प्रतिबंधित किया जा सकता है।मालियों पर भी होगी कार्रवाईनिगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वह पार्कों के रखरखाव में आ रही किसी भी तरह की कमी की शिकायत निगम को करें। पार्क की स्थिति बदहाल होने पर मालियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


