रेलवे ट्रैक से छह हजार मीट्रिक टन कचरा हटाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीदिल्ली नगर निगम की टीमें रेलवे ट्रैक पर सफाई का कार्य कर रही हैं। मार्च महीने में 6000 मीट्रिक टन से अधिक अपशिष्ट हटाया गया है। दिल्ली के रेलवे ट्रैक के आसपास 15000 मीट्रिक टन कचरा जमा है, जिसे हटाने के लिए 145 वाहन और 800 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम की टीमें रेलवे ट्रैक पर साफ-सफाई का कार्य कर रही हैं। इसके तहत मार्च महीने में अब तक निगम ने दिल्ली के रेलवे ट्रैक छह हजार मीट्रिक टन से अधिक अपशिष्ट को हटाया है। निगम के अनुसार भारतीय रेल के दिल्ली में करीब 123 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के आसपास करीब 15 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा है। इसे समयबद्ध तरीके से हटाने का कार्य जारी है। दिल्ली के सभी जोनों में रेलवे ट्रैक के आसपास जमा कचरे को हटाने के लिए निगम ने 145 वाहनों को लगाने के साथ लगभग 800 कर्मचारियों को इस कार्य के लिए तैनात किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


