Delhi Municipal Corporation Plans Temporary Shelters for Stray Dogs लावारिस कुत्तों के लिए एक सप्ताह में अस्थायी शेल्टर होम बनाएगा निगम, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Municipal Corporation Plans Temporary Shelters for Stray Dogs

लावारिस कुत्तों के लिए एक सप्ताह में अस्थायी शेल्टर होम बनाएगा निगम

नई दिल्ली में नगर निगम प्रशासन ने लावारिस कुत्तों की समस्या को सुलझाने के लिए अस्थायी शेल्टर होम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, निगम ने विभिन्न स्थानों पर शेल्टर होम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 16 Aug 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
लावारिस कुत्तों के लिए एक सप्ताह में अस्थायी शेल्टर होम बनाएगा निगम

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने की तैयारी नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके तहत निगम एक सप्ताह में विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शेल्टर होम बनाने की तैयारी में है। इसके लिए अलग-अलग जोन में भूमि तलाशने का काम भी शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के फैसले के बाद निगम प्रशासन ने यह योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक, निगम प्रशासन रोहिणी, नरेला, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में अस्थायी शेल्टर होम के लिए जमीन चिह्नित कर रहा है। इस पर जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा निगम के पशु चिकित्सा विभाग के बजट में भी वृद्धि करने की योजना बनाई जा रही है। वर्ष 2025-26 के वित्तीय वर्ष में निगम ने कुल 17,002.66 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था। इसमें पशु चिकित्सा विभाग के लिए 108.43 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। अब इस बजट को बढ़ाने की योजना है। इस मामले में निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही शेल्टर होम का निर्माण किया जाएगा। कुछ स्थानों पर अगले एक से दो सप्ताह में विभिन्न अस्थायी शेल्टर होम की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग के बजट को भी बढ़ाने का निर्णय लेंगे। इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित निर्णय लेंगे। बंध्याकरण प्रक्रिया को बढ़ाने की भी तैयारी कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए गठित निगम की उप-समिति के अध्यक्ष और स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह तंवर ने कहा कि इस समस्या को हल करने के लिए अगले सप्ताह पशु कल्याण से जुड़े संगठनों के साथ बैठक होगी। इसमें अस्थायी शेल्टर होम स्थापित करने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण प्रक्रिया को भी बढ़ाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।