Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Pollution Municipal Corporation Considers Doubling Parking Fees Amid Rising Air Quality Concerns
निगम दोगुना कर सकता है पार्किंग शुल्क

निगम दोगुना कर सकता है पार्किंग शुल्क

संक्षेप:

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ने के कारण नगर निगम पार्किंग शुल्क को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वर्तमान शुल्क 20 रुपये प्रति घंटा (चार पहिया) और 10 रुपये (दो पहिया) है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पार्किंग शुल्क को बढ़ाने का प्रावधान है। उपचुनाव के कारण प्रस्ताव को मंजूरी मिलना मुश्किल हो रहा है।

Mon, 10 Nov 2025 02:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के बीच नगर निगम पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है। मौजूदा समय में निगम का पार्किंग शुल्क 20 रुपये प्रति घंटा (चार पहिया वाहन) और 10 रुपये प्रति घंटा (दो पहिया वाहन) के लिए है। अब इसे दोगुना किया जा सकता है। निगम के अधिकारियों के अनुसार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रावधान शामिल किया गया है। इन दिशा-निर्देशों के तहत पार्किंग शुल्क को ग्रेप के चरणों के तहत दो से चार गुना तक बढ़ोतरी की जा सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डेढ़ साल से ठुकराया जा रहा प्रस्ताव निगम के सदन की बैठक में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर कई बार पार्किंग शुल्क प्रस्ताव पेश किया गया। कई पार्षदों ने बताया कि बीते डेढ़ साल में सदन की दस से अधिक बैठकें हुईं, लेकिन पार्किंग शुल्क में वृद्धि करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया गया। उपचुनाव के कारण फंसा पेच निगम के जनप्रतिधियों का मानना है कि 30 नवंबर को 12 निगम वार्डों के उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। इसे देखते हुए पार्किंग शुल्क के प्रस्ताव की स्वीकृति पर इससे पहले फैसला मुश्किल लग रहा है। बढ़ोतरी के पक्ष में पर्यावरण के लिए काम करने वाले पर्यावरण के लिए काम करने वाले एक संगठन से जुड़े रजनीश सरीन ने बताया कि सर्दियों के दौरान कुछ सीमित समय तक ग्रेप के नियमों के मद्देनजर पार्किंग शुल्क में वृद्धि जरूरी है। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों से सफर करना चाहिए।