उत्तम नगर में आरोपी के घर का अवैध हिस्सा ढहाया
निगम ने कहा, पूरे घर को नहीं, बल्कि सिर्फ अवैध तरीके से बने हिस्सों को गिराया

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड के बाद दिल्ली नगर निगम ने प्रशासन के साथ मिलकर एक आरोपी के घर पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। रविवार को निगम ने बुलडोजर चलाकर आरोपी के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया। सुबह से ही इलाके में निगम की टीम पहुंच गई थी। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल अवैध निर्माण के खिलाफ की गई है, पूरे मकान को नहीं। मकान के अवैध रूप से बने हिस्सों को ही हटाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के तहत की गई। पश्चिमी जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानसून से पहले नालों की सफाई और उन पर बने अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। बरसाती नालों के प्रवाह में बाधा बनने वाले ढांचों को चिन्हित कर तोड़फोड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्माण पानी के बहाव को रोकते हैं, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। जिस ढांचे को गिराया गया, वह भी नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाया गया था।अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : निगमनिगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जे, निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सार्वजनिक भूमि, सड़कों और अन्य स्थानों पर किए गए अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई की जाती है। पहले संबंधित लोगों को नोटिस देकर अवैध निर्माण स्वयं हटाने का मौका दिया जाता है। निर्धारित समय में कार्रवाई न करने पर निगम की टीम अवैध निर्माण को तोड़ती है। इस दौरान होने वाला खर्च भी उल्लंघनकर्ताओं से ही वसूला जाता है।आरोपी के घर तोड़फोड़ की कार्रवाई देखने उमड़ी भीड़घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आरोपी के घर पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई देखने पहुंचे। कई लोगों ने इसे उत्तर प्रदेश की तर्ज पर की गई सख्त कार्रवाई बताते हुए स्वागत योग्य कदम बताया। अधिकारियों की मौजूदगी में जब अवैध ढांचा गिराया गया तो सड़क पर मलबा और धूल फैल गई। इस दौरान कई लोग कार्रवाई की फोटो और वीडियो भी बनाते नजर आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


