आखिरी चरण में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य

Jan 13, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक चल रहा कार्य आगरा कैनाल पर बिना पिलर के स्टील

आखिरी चरण में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक का निर्माण आखिरी चरण में पहुंच गया है। आगरा कैनाल पर छूटे हुए हिस्से में बिना पिलर के आर्च ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इसका निर्माण स्टील से किया जा रहा है। मूल परियोजना में इसकी जगह पिलर पर कंक्रीट व सीमेंट से सामान्य ब्रिज बनाने का प्रावधान था, लेकिन कैनाल का प्रवाह प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए इसका डिजाइन बदला गया। एक्सप्रेसवे का बाकी हिस्सा पूरी तरह तैयार हो चुका है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि नई डेडलाइन के तहत जून तक एक्सप्रेसवे खोलने के लिए तैयार कर दिया जाएगा।

इसके खुलने पर राजधानी के साथ नोएडा, गाजियाबाद के लोग ढाई घंटे में जयपुर पहुंच सकेंगे। मुंबई तक एक्सप्रेसवे के बाकी हिस्सों का निर्माण पूरा होने पर वहां जाना संभव होगा। दो सौ करोड़ रुपये बढ़ी लागत एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि डिजाइन में बदलाव व स्टील ब्रिज बनाने की वजह से परियोजना की लागत में करीब 200 करोड़ रुपये इजाफा हो गया है। अब इस हिस्से को बनाने की कुल लागत 1836 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फरीदाबाद-गुरुग्राम जाना होगा आसान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जैतपुर से आगे फरीदाबाद और गुरुग्राम जाना भी आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि इसके खुलने के बाद मथुरा रोड के साथ गुरुग्राम की ओर जाने के रास्तों पर वाहनों का दबाव कम होगा। एनएचएआई के अधिकारियों की माने तो इस परियोजना का दोहरा लाभ लोगों को मिलेगा। जैतपुर से आगे इसका हिस्सा चालू इस एक्सप्रेसवे का जैतपुर से आगे का हिस्सा चालू है। उसे वाहनों के लिए कुछ वक्त पहले खोला जा चुका है। उससे अभी केवल दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्से के लोगों को ही लाभ पहुंच रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi-Mumbai Expressway Construction Progresses Final Phase Nears Completion
;;;