Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Minister Kapil Mishra Defends Against Allegations Claims Political Intimidation
हम मुकदमों और जेल से नही डरते : कपिल मिश्रा

हम मुकदमों और जेल से नही डरते : कपिल मिश्रा

संक्षेप:

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा सत्र के दौरान गुरुओं पर दिए गए कथित बयान को

Jan 13, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि हम मुकदमों और जेल से नहीं डरते। विधानसभा से जुड़े घटनाक्रम पर पंजाब पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए मिश्रा ने कहा कि यह डराने का प्रयास है। उन्होंने नेता विपक्ष आतिशी पर लापता होने का आरोप लगाया। कपिल मिश्रा ने कहा कि छह जनवरी को नेता विपक्ष ने विधानसभा में गुरुओं की बेअदबी की है। उसी दिन से वह लापता हैं। जनता और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया गया। आप नेताओं के इशारे पर पंजाब पुलिस के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिश्रा ने कहा कि पंजाब सीएम को समझना चाहिए कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन गुरु का सम्मान अपनी जगह है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नेता विपक्ष की गुरु साहिबान पर टिप्पणी के बाद पूरी आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई है। इसी के चलते पंजाब पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करके मामले को दबाने का प्रयास किया गया है। भाजपा आधा सच बाताएगी : आप विधानसभा सत्र के दौरान गुरुओं पर दिए गए कथित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने वीडियो की फॉरेंसिक जांच के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच के नाम पर आधा सच बाहर लाएगी, लेकिन हमें पूरा सच चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार वीडियो की फॉरेंसिक जांच करा रही है तो बेशक करा ले, लेकिन हमें जानना है कि पूर्व सीएम आतिशी ने उस वीडियो में क्या कहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें अंदेशा हैं कि भाजपा फॉरेंसिक जांच के नाम पर सिर्फ ये बताएगी कि वीडियो में आवाज आतिशी की है, लेकिन वह यह नहीं बताएगी कि उन्होंने क्या बोला हैं।