Delhi News: हाफ मैराथन के लिए रविवार सुबह 3:30 बजे से चलेगी मेट्रो

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 18 अक्टूबर को सुबह 3:30 बजे से रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर चलेगी। शुरुआती घंटों में मेट्रो निर्धारित अंतराल पर उपलब्ध होगी और सुबह 6 बजे के बाद रविवार की सामान्य समय-सारणी लागू होगी। धावक आयोजकों से प्राप्त विशेष क्यूआर कोड वाले रिस्टबैंड के जरिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

Delhi News: हाफ मैराथन के लिए रविवार सुबह 3:30 बजे से चलेगी मेट्रो

Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 18 अक्टूबर को सुबह 3:30 बजे से चार लाइनों पर सेवा शुरू करेगी। ये सेवाएं रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर टर्मिनल स्टेशनों से उपलब्ध होंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली इस मैराथन के लिए सुबह 3:30 से 4:15 बजे तक 15 मिनट और 4:15 से 6 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। सुबह 6 बजे के बाद रविवार की सामान्य समय-सारणी के अनुसार मेट्रो चलेगी। अन्य लाइनों पर सेवाएं नियमित समय पर शुरू होंगी। धावकों के लिए मेट्रो में आने-जाने का किराया नहीं लगेगा।

इसके लिए उन्हें आयोजकों से विशेष क्यूआर कोड वाले रिस्टबैंड लेने होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: हाफ मैराथन के लिए रविवार सुबह 3:30 बजे से चलेगी मेट्रो