दिल्ली मेट्रो रेल के नौ स्टेशनों के नामों में फेरबदल
-राज्य नाम प्राधिकरण ने सात स्टेशनों के नाम में संशोधन और दो के नाम में पूर्ण परिवर्तन कियानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल के नौ स्टेशनों के नाम में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री एवं...

-राज्य नाम प्राधिकरण ने सात स्टेशनों के नाम में संशोधन और दो के नाम में पूर्ण परिवर्तन किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल के नौ स्टेशनों के नाम में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री एवं राज्य नाम प्राधिकरण (एसएनए) की चेयरमैन रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इनमें से सात स्टेशनों के नाम में संशोधन किया गया है और दो स्टेशनों का नाम पूरी तरह बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम ऐसे रखे गए हैं जिससे यात्रियों को भ्रम न हो और क्षेत्र की भौगोलिक पहचान स्पष्ट रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में जनहित पर आधारित किसी भी तर्कसंगत प्रस्ताव पर प्राधिकरण नियमों के तहत विचार करने को तैयार है।
इन दो स्टेशनों के नाम बदले मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा की गई। ऐसा करते वक्त स्थानीय पहचान, ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सिफारिशों पर गौर किया गया। उसके बाद दो स्टेशनों का नाम पूर्ण रूप से परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें शामिल नॉर्थ पीतमपुरा का नाम बदलकर हैदरपुर गांव किया गया है, जबकि पीतमपुरा का नाम परिवर्तित कर मधुबन चौक (पीतमपुरा) किया गया है। इनके नाम में हुआ संशोधन सात स्टेशनों के नाम में संशोधन किया गया है। इनमें प्रशांत विहार का नाम बदलकर उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, जगतपुर को जगतपुर-वजीराबाद, डेरावल नगर को नानक प्याऊ-डेरावल नगर, सोनिया विहार को नानकसर-सोनिया विहार, मयूर विहार पॉकेट-एक को श्री राम मंदिर मयूर विहार, खानपुर को खानपुर-वायुसैनाबाद और वेस्ट एन्क्लेव को मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव किया गया है। 12 स्टेशनों के नाम रहेंगे यथावत एसएनए की बैठक में सात 12 स्टेशनों के नाम दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुरूप यथावत रहने दिए गए हैं। इनमें मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झड़ौदा माजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं। -----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


