Delhi News: दिल्लीवासियों ने मेट्रो के अर्पण केंद्रों में दिए 41 टन पुराने कपड़े

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: -10 नए अर्पण केन्द्रों को खोलने की तैयारी कर रही दिल्ली मेट्रो नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026दिल्ली मेट्रो में पुराने कपड़ों को देने के लिए खोले गए 10 अर्पण केन्द्रों में दिल्लीवासियों ने 41 टन से अधिक...

Delhi News:  दिल्लीवासियों ने मेट्रो के अर्पण केंद्रों में दिए 41 टन पुराने कपड़े

Delhi News: -10 नए अर्पण केन्द्रों को खोलने की तैयारी कर रही दिल्ली मेट्रो नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026 दिल्ली मेट्रो में पुराने कपड़ों को देने के लिए खोले गए 10 अर्पण केन्द्रों में दिल्लीवासियों ने 41 टन से अधिक कपड़े दिए हैं। इन कपड़ों को दोबारा उपयोग, अपसाइक्लिंग और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया से उपयोगी सामग्री में बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अर्पण केंद्र पुराने कपड़ों के उचित निपटान की समस्या का व्यावहारिक समाधान तो दे ही रहे हैं, साथ ही उन्हें पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग के माध्यम से उपयोगी उत्पादों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 10 और स्टेशनों पर अर्पण केन्द्र खोले जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो के अर्पण केन्द्र

दिल्ली सरकार के अनुसार मेट्रो ने 10 अर्पण केन्द्र बीते 3 से 17 अगस्त के बीच खोले हैं।

कपड़ें और उनके उपयोग

अर्पण केंद्रों पर जमा कपड़ों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उनके उपयोग के अनुसार आगे भेजा जा रहा है। इसका एक हिस्सा पुनः उपयोग और अपसाइक्लिंग के लिए अलग किया जाता है, जबकि बड़ी मात्रा को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जा रहा है। लगभग 4,266 किलोग्राम सामग्री को पुनः उपयोग और 29,424 किलोग्राम को रीसाइक्लिंग के लिए अलग किया गया है। इन कपड़ों से स्वयं सहायता समूहों द्वारा रग, फोल्डर, की-रिंग, पाउच, बैग और तोरण जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। अर्पण केंद्रों पर इन उत्पादों को प्रदर्शित भी किया गया है। इस तरह लोगों द्वारा दिए गए पुराने कपड़े सीधे बेकार सामग्री बनने के बजाय नए उपयोगी उत्पादों का रूप ले रहे हैं।

उत्पादों की बिक्री

पुराने कपड़ों से तैयार उत्पादों की बिक्री भी इन केंद्रों पर की जा रही है। दस अर्पण केंद्रों से कुल 27,036 रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। इस पहल का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पुराने कपड़ों को केवल संग्रहित नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें उपयोगी उत्पादों में बदलकर उनकी बिक्री भी की जा रही है। इससे पुराने कपड़ों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक व्यावहारिक व्यवस्था तैयार होती दिखाई देती है। अर्पण केंद्रों की पहुंच बढ़ाने के लिए अब 10 और केंद्र खोलने का प्रस्ताव है। ये केंद्र जनवरी 2027 में प्रस्तावित हैं। इनमें मॉडल टाउन, आईएनए, आईपी एक्सटेंशन, पश्चिम विहार पश्चिम, राजेंद्र प्लेस, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, ग्रेटर कैलाश, द्वारका सेक्टर-10 और छतरपुर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

कपड़े जमा करने के आंकड़े

अर्पण केन्द्र                                    कपड़े लोगों ने जमा कराए

डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल केंद्र        9,861 किलोग्राम

शालीमार बाग केंद्र                                   9,761 किलोग्राम

पंजाबी बाग पश्चिम                             6,534 किलोग्राम

शाहदरा                                           6,386 किलोग्राम

मयूर विहार-1                                    5,189 किलोग्राम

हौज खास                                           1,680 किलोग्राम

द्वारका-ककरोला                                    689 किलोग्राम

मालवीय नगर                                    467 किलोग्राम

लाजपत नगर                                    395 किलोग्राम

मोहन एस्टेट                                          215 किलोग्राम

सामान्य प्रश्न

✦दिल्ली मेट्रो कब 10 नए अर्पण केन्द्र खोलने जा रही है?−
दिल्ली मेट्रो जनवरी 2027 में 10 नए अर्पण केन्द्र खोलने का प्रस्ताव है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: दिल्लीवासियों ने मेट्रो के अर्पण केंद्रों में दिए 41 टन पुराने कपड़े