ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकिराया बढ़ाने का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा : अरविंद केजरीवाल

किराया बढ़ाने का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि किराए वृद्धि का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि किराया बढ़ाने का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा। अगर लोगों ने...

किराया बढ़ाने का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। एजेंसीSat, 25 Nov 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि किराए वृद्धि का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि किराया बढ़ाने का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा। अगर लोगों ने इसका इस्तेमाल बंद कर दिया तो इसके रहने का क्या मतलब रह जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जारी मीडिया रपटों का हवाला दे रहे थे, जिसमें बताया गया है कि 10 अक्टूबर को किराया वृद्धि के एक दिन बाद से मेट्रो तीन लाख यात्री गंवा दिए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन(डीएमआरसी) ने शुक्रवार को अपने बचाव में कहा था कि यात्री संख्या घटने के लिए सिर्फ किराया वृद्धि को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और पूरे वर्ष यात्रियों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। दिल्ली सरकार ने किराया वृद्धि का विरोध किया था और इस मुद्दे पर डीएमआरसी व केंद्र सरकार से उसका विवाद भी हुआ था।

बता दें कि अक्टूबर में दिल्ली मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी के बाद हर रोज मेट्रो से ट्रेवल करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन लाख से ज्यादा की कमी आ गई है। आरटीआई के एक सवाल के जवाब में यह पता चला है। अक्टूबर में किराया बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों की संख्या रोजना औसतन 24.2 लाख रह गई, जबकि सितंबर में औसतन 27.4 लाख लोगों ने प्रतिदिन मेट्रो में सफर किया। इस तरह यात्रियों की संख्या में करीब 11 प्रतिशत की कमी आई।

एक आरटीआई के जवाब में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के मुताबिक, मेट्रो की सबसे व्यस्त ब्लू लाइन पर यात्रियों की कुल संख्या में 30 लाख की कमी आई। पचास किलोमीटर की लाइन द्वारका को नोएडा से जोड़ती है। मेट्रो के पास दिल्ली-एनसीआर में 218 किलोमीटर का नेटवर्क है। डीएमआरसी ने कहा है कि उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली को गुड़गांव से जोड़ने वाला व्यस्त कॉरिडोर येलो लाइन पर यात्रियों की संख्या  कुल 19 लाख कम हुई।

दिल्ली मेट्रो : किराया बढ़ने के बाद रोजाना घटे 3 लाख यात्री

लड़की को स्कूल का फरमान, या तो स्कार्फ मत पहनो या कहीं और एडमिशन लेलो

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें