Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi MCD By-Elections New Mobile App Offers Voter Convenience with Booth Information and Candidate Details
घर बैठे बूथ पर लगी कतार का पता लगा सकेंगे

घर बैठे बूथ पर लगी कतार का पता लगा सकेंगे

संक्षेप: दिल्ली के एमसीडी उपचुनाव में मतदाताओं के लिए नई सुविधाएं पेश की गई हैं। एक मोबाइल ऐप के जरिए मतदाता अपने बूथ की लंबाई, लोकेशन, और उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही, शिकायत दर्ज करने और वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की सुविधा भी मिलेगी।

Sun, 9 Nov 2025 06:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एमसीडी उपचुनाव में इस बार मतदाताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह कई सुविधाएं मिलेंगी। घर से मतदान के लिए निकलने से पहले लोग देख सकेंगे कि उनके बूथ पर मतदाताओं की कितनी लंबी कतार है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए निगम चुनाव दिल्ली के नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए मतदाता अपने बूथ संख्या और उसकी लोकेशन के बारे में भी जान सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बूथों पर मतदाताओं की कतार की जानकारी लेने की सुविधा पहली बार शुरू की थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब यह सुविधा एमसीडी उपचुनाव में भी देने का फैसला किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, हाल ही में शुरू किए गए मोबाइल ऐप निगम चुनाव दिल्ली में मतदाताओं की सहूलियत के लिए कई विकल्प दिए गए हैं। मतदाता अपने प्रत्याशी के बारे में जान सकेंगे। ऐप पर प्रत्येक प्रत्याशी का नामांकन पत्र और इसमें शामिल शपथ पत्र की सूचनाएं उपलब्ध होंगी। ऐप में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफिसर, व्यय पर्यवेक्षकों, सामान्य पर्यवेक्षकों और मतदाता हेल्पलाइन के नंबर भी होंगे। ऐसे में लोग आचार संहिता उल्लंघन की सूचना सीधे इन अफसरों को दे सकेंगे। ऑनलाइन शिकायत की सुविधा भी मिलेगी। कोई भी मतदाता अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करने के बाद शिकायत दर्ज करा सकता है। वोटर लिस्ट में नाम पता कर सकेंगे अगर किसी मतदाता के घर पर मतदाता पर्ची नहीं पहुंचती है, तो वे मतदान करने जाने से पहले इसी मोबाइल ऐप के माध्यम से पता कर सकेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इसके लिए उन्हें अपने वार्ड की कुछ डिटेल्स ऐप पर दर्ज करनी होगी। बूथ की लोकेशन भी मिलेगी इस ऐप के जरिए मतदाताओं को उनके बूथ की जानकारी और लोकेशन भी मिलेगी। अगर किसी मतदाता की बूथ संख्या बदल गई होगी, तो उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। बूथ की लोकेशन जानने के लिए वे नेविगेशन का इस्तेमाल कर वहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं।