एलजी ने कनॉट प्लेस में लोगों के साथ संवाद किया
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली के उप राज्यपाल टीएस संधू ने कनॉट प्लेस का दौरा किया। उन्होंने आम लोगों से बातचीत की, एक दुकान पर कढ़ी चावल खरीदे और लोगों के साथ भोजन का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता और यातायात की स्थिति का निरीक्षण किया।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के उप राज्यपाल टीएस संधू ने रविवार को कनॉट प्लेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी संवाद किया। यहां पर उन्होंने एक दुकान की लाइन में लगकर कढ़ी चावल खरीदे और लोगों के साथ खड़े होकर भोजन का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अलग-अलग मुद्दों, समस्याओं, करियर, आजीविका और आगे की आकांक्षाओं के बारे में बातचीत की। इस दौरान उप राज्यपाल ने स्वच्छता और यातायात की स्थिति का भी निरीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


