उपराज्यपाल ने चांदनी चौक का किया दौरा
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को चांदनी चौक क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और समस्याओं को समझा।उपराज्यपाल ने कहा कि चांदनी चौक दिल्ली की आत्मा का प्रतीक है, लेकिन वर्षों की अनदेखी के कारण यहां कई चुनौतियां सामने आई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसे आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चांदनी चौक की ऐतिहासिक पहचान और गौरव को बहाल करने के लिए सहयोगात्मक शासन का मॉडल अपनाया जा रहा है।
इसके तहत विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा।उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि दिल्ली पुलिस, नगर निगम दिल्ली और लोक निर्माण विभाग दिल्ली मिलकर एकजुट तरीके से जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


