
दिल्ली के 56 इलाकों में ‘बॉक्स पार्किंग’ शुरू
इस कदम से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि लगभग 3,000 वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने की जगह मिलेगी।्र
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सड़कों को अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से मुक्त करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना की पहल पर एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शहर के बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले 56 प्रमुख स्थानों पर 'बॉक्स पार्किंग' (चिह्नित पार्किंग क्षेत्र) की व्यवस्था लागू कर दी है। इस कदम से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि लगभग 3,000 वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने की जगह मिलेगी। इन इलाकों को मिलेगी बड़ी राहत दिल्ली पुलिस ने अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए 50 स्थानों पर पेंट के जरिए 'बॉक्स' मार्क किए हैं।
इस सूची में चांदनी चौक, कमला नगर, विकास मार्ग, रोहिणी, गांधी नगर, मालवीय नगर और नेताजी सुभाष प्लेस जैसे व्यापारिक केंद्र शामिल हैं। राजनिवास सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में गलत पार्किंग के कारण लगने वाला घंटों का जाम और उससे होने वाला प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। सड़कों का वर्गीकरण और जिम्मेदारी जानकारी के अनुसार 56 चिन्हित स्थानों में से 50 जगहों पर दिल्ली पुलिस ने अपने संसाधनों का उपयोग करके बॉक्स (पेंट से मार्क करना) बनाने का काम किया है। इन चिह्नित सड़कों में से 46 पीडब्ल्यूडी, 4 डीडीए, 3 एमसीडी एवं 3 अन्य विभागों के अंतर्गत आती हैं। क्षेत्रवार वितरण की बात करें तो पूर्वी जिले में सर्वाधिक 14, उत्तरी में 11, दक्षिणी में 10, मध्य में 9, और पश्चिमी व नई दिल्ली जिले में 6-6 स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। सुरक्षा और पर्यावरण का भी समाधान उपराज्यपाल के निर्देश पर उठाए गए इस कदम का उद्देश्य केवल गाड़ियां खड़ी करना नहीं है। व्यवस्थित पार्किंग से सड़कों पर जगह का अधिकतम उपयोग होगा और आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड) को निकलने के लिए निर्बाध रास्ता मिलेगा। पुलिस का मानना है कि इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, ड्राइवरों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और वाहन रेंगने के बजाय अपनी गति से चलेंगे, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




