Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Launches Beautification Drive for Pan-India Look with 41 Roundabouts
गोल चक्करों पर राज्यों और सेना के शौर्य की झलक दिखेगी

गोल चक्करों पर राज्यों और सेना के शौर्य की झलक दिखेगी

संक्षेप: दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने राजधानी को 'पैन-इंडिया लुक' देने के लिए सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया है। 41 प्रमुख गोल चक्करों को विभिन्न राज्यों और सशस्त्र बलों की थीम पर सजाया जाएगा। यह कार्य 26 जनवरी से पहले पूरा होगा, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।

Thu, 6 Nov 2025 07:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राजधानी को ‘पैन-इंडिया लुक’ देने के लिए एक विशेष सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत दिल्ली के 41 प्रमुख गोल चक्करों को विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सशस्त्र बलों की थीम पर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य दिल्ली में भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विविधता को प्रदर्शित करना है। यह कार्य आगामी 26 जनवरी से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इस योजना के लिए उनके क्षेत्र के कुल 41 गोल चक्करों को चिह्नित किया गया है। उसे देश के किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की विशिष्ट पहचान के अनुसार सजाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें राजस्थान के किले और महल, ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर, उत्तर प्रदेश स्थित राम मंदिर, सिक्किम के मठ, केरल की बैकवॉटर शैली, गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और उत्तर-पूर्व की बांस कला जैसी झलकियां शामिल होंगी। सेना को समर्पित होंगे कुछ गोल चक्कर पीडब्ल्यूडी जिन गोल चक्करों का कायाकल्प करने जा रही है उनमें से कुछ भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित होंगे। इनमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रतीक प्रदर्शित किए जाएंगे। यह सजावट वीरता, अनुशासन और बलिदान की भावना को दर्शाते हुए देश के रक्षकों को श्रद्धांजलि देंगे। परंपरा और आधुनिकता का संगम भी दिखेगा इस परियोजना के अंतर्गत कलात्मक लैंडस्केपिंग, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, मूर्तिकला, भित्तिचित्र (म्यूरल्स) और हरियाली जैसे तत्व शामिल होंगे। इसका लक्ष्य पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक शहरी डिजाइन का संगम प्रस्तुत करना है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली केवल सरकार की नहीं बल्कि पूरे देश की राजधानी है। इस शहर का हर कोना भारत की एकता में विविधता, उसकी संस्कृति और उसके साहस की कहानी बताएगा।