Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Implements Vehicle Restrictions and Doubles Parking Fees Amid Rising Pollution
एनडीएमसी में पार्किंग शुल्क दोगुना किया

एनडीएमसी में पार्किंग शुल्क दोगुना किया

संक्षेप: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों पर पाबंदियाँ लगाई गई हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने ग्रैप के दूसरे चरण के तहत पार्किंग शुल्क को दोगुना कर दिया है। अब चार पहिया वाहनों के लिए प्रति घंटे 40 रुपये और दोपहिया के लिए 20 रुपये शुल्क होगा। यह कदम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

Wed, 29 Oct 2025 06:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के चलते अब वाहनों पर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने अपने क्षेत्र में ग्रैप दूसरे चरण की पाबंदियों को लागू करते हुए पार्किंग शुल्क को दोगुना कर दिया है। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने और निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए ऐसा किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहनों से होने वाला उत्सर्जन है। इसलिए प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में वाहनों पर भी अलग-अलग पाबंदियां लगाई जाती हैं। ग्रैप दूसरे चरण में पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीएमसी ने बुधवार को जारी निर्देशों में ग्रैप दो पर अमल करते हुए पार्किंग शुल्क में इजाफा करने की घोषणा की है। एनडीएमसी में अब सतह पर होने वाली चार पहिया वाहन की पार्किंग के लिए प्रति घंटे 40 रुपये का शुल्क देना होगा। पहले यह शुल्क प्रति घंटे 20 रुपये था। इसी प्रकार, दोपहिया वाहन पर प्रतिघंटा दस रुपये की बजाय 20 रुपये, बस पार्किंग पर 150 रुपये की बजाय 300 रुपया देना होगा। वहीं, इंडोर पार्किंग में चार पहिया वाहन के पार्किंग शुल्क में 10 रुपये प्रति घंटा की बढ़ोतरी कर इसे 20 रुपये प्रति घंटा कर दिया गया है। दोपहिया वाहन की पार्किंग पांच रुपये से बढ़ा दस रुपये प्रति घंटा कर दी गई है। सड़क के किनारे होने वाली पार्किंग और महीने के पास को इस बढ़ोतरी से दूर रखा गया है।