ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली: पति ने पत्नी को अस्पताल के गेट के बाहर मारी गोली

दिल्ली: पति ने पत्नी को अस्पताल के गेट के बाहर मारी गोली

राजधानी के पंचकुइया इलाक़े के कलावती अस्पताल के गेट के बाहर शनिवार देर रात पति ने पत्नी को तीन गोली मारी।जख्मी हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।...

दिल्ली: पति ने पत्नी को अस्पताल के गेट के बाहर मारी गोली
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाताSun, 25 Nov 2018 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के पंचकुइया इलाक़े के कलावती अस्पताल के गेट के बाहर शनिवार देर रात पति ने पत्नी को तीन गोली मारी।जख्मी हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आपसी झगड़े में वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावर पति का आपराधिक रिकॉर्ड है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक जिले तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे और घटना की जानकारी जुटा रहे थे। पुलिस टीमें फरार आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

स्कूली बच्चों में 'भाषाई सहिष्णुता' बढ़ाने को HRD मंत्रालय का ये नया फरमान

गोलीबारी की इस घटना मे गंभीर रूप से घायल हुई महिला की पहचान सीलमपुर निवासी 28 वर्षीय पिंकी के रूप मे हुई है। पिंकी से आरोपी हमलावर सुशान्त ने शादी की थी। लेकिन उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। लिहाजा जेल वह जेल में बंद था। इस बीच पिंकी ने उससे अलग रहने का फैसला किया और घर छोड़कर वह अपने मायके चली गई। इस बीच आरोपी पति जेल से बाहर आया और उसने पत्नी को साथ रहने को कहा। लेकिन वह जब इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह नाराज हो गया और कहा सुनी के बाद पिंकी को गोली मारकर फरार हो गया।

शादी का झांसा देकर महिला उद्योगपति से बलात्कार, प्रेमी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें