फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर रोक की याचिका दायर
दिल्ली हाईकोर्ट में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडित' की रिलीज व स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग याचिका दायर

- याचिकाकर्ता ने ब्राह्मण समुदाय के सामूहिक मानहानि का लगाया आरोप नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट में नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' की रिलीज व स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता महेंद्र चतुर्वेदी का आरोप है कि फिल्म का नाम और प्रस्तावित सामग्री मानहानिकारक व सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक है। वकील विनीत जिंदल के माध्यम से दायर याचिका में अधिकारियों को हस्तक्षेप करने व फिल्म की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गई है, साथ ही अन्य संबंधित राहतें भी मांगी गई हैं। याचिकाकर्ता ने खुद को भारतीय शास्त्र, दर्शन व आध्यात्मिक परंपरा के अध्ययन, शिक्षण और प्रचार के लिए समर्पित आचार्य बताया है।
उनका दावा है कि प्रस्तावित फिल्म से उन्हें सीधे तौर पर ठेस पहुंची है, क्योंकि यह 'पंडित' शब्द को भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी से जोड़ती है। जिससे ब्राह्मण समुदाय के साथ-साथ उनके अपने पेशे की गरिमा व प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचता है। इस याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


