Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi High Court Extends Parole for Murder Convict to Aid Flood-Damaged Crops
फसलों की देखभाल के लिए दोषी की पैरोल बढ़ाई

फसलों की देखभाल के लिए दोषी की पैरोल बढ़ाई

संक्षेप:

दिल्ली उच्च न्यायालय ने हत्या के दोषी प्रवीण राणा की पैरोल अवधि को चार सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है ताकि वह हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित अपनी फसलों की देखभाल कर सके। न्यायालय ने कहा कि उसकी खेती उसके...

Sep 16, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हत्या के दोषी को हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित अपनी फसलों की देखभाल करने के लिए पैरोल की अवधि चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति अरुण मोंगा की पीठ ने प्रवीण राणा नामक दोषी को पहले अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों पर ही चार सप्ताह की पैरोल बढ़ दी है। पीठ ने कहा कि भारी बारिश के कारण याचिकाकर्ता की खेती का नुकसान हुआ है। यह उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र स्रोत है, जिस पर उसकी विधवा मां व दो नाबालिग बच्चे पूरी तरह से निर्भर हैं। दोषी की सक्रिय देखरेख के बिना खेती को पुन: तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से नहीं हो सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए पैरोल बढ़ाना सामाजिक व न्यायिक स्तर दोनों पर उचित है। हालांकि, पीठ ने यह स्पष्ट किया कि पैरोल की इस अवधि को दूसरी पैरोल माना जाएगा।