Delhi News: दिल्ली में दीपावली के दौरान ग्रीन पटाखों की मिले अनुमति -सीटीआई
Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताचैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दीपावली के मौके पर दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अनुमति की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री...

Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दीपावली के मौके पर दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अनुमति की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में दीपावली और दशहरे पर ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति दी जाए।
ग्रीन पटाखों की अनुमति की मांग
बृजेश गोयल ने कहा कि 15 अक्टूबर को पटाखों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट भी पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में नहीं है,अब गेंद दिल्ली सरकार के पाले में है। ऐसे में दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए और ग्रीन पटाखों की अनुमति का पक्ष लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का उल्लेख हमारे शास्त्रों और पुराणों में मिलता है। दीये जलाना, रोशनी करना, पटाखे फोड़कर खुशी मनाना हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा रहा है। अयोध्या में भगवान राम के आगमन पर पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया गया था।
प्रदूषण और धार्मिक भावना का हवाला
ग्रीन पटाखे सुप्रीम कोर्ट और वैज्ञानिक संस्थानों (नीरी) द्वारा प्रमाणित हैं, जो 30 फीसदी कम प्रदूषण करते हैं। जब पूरा देश दीपावली पर ग्रीन पटाखों के साथ त्योहार मना रहा है, तो दिल्ली के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का भी सम्मान होना चाहिए। पूर्ण प्रतिबंध से न केवल लाखों व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आता है, बल्कि हिंदू समाज की धार्मिक भावना भी आहत होती है।

