Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government to Shut 95 Mohalla Clinics Jobs at Risk Amid Health Services Shift
संपादित---राजधानी में 95 मोहल्ला क्लीनिक होंगे बंद

संपादित---राजधानी में 95 मोहल्ला क्लीनिक होंगे बंद

संक्षेप:

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नजदीक स्थित और 95

Dec 05, 2025 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नजदीक स्थित और 95 मोहल्ला क्लीनिक जल्द ही बंद किए जाएंगे। इन मोहल्ला क्लीनिकों की सूची तैयार कर ली गई है। सरकार के इस कदम से मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में आ गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मोहल्ला क्लीनिक सेल से जुड़े अधिकारी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि, दिल्ली में पहले 553 मोहल्ला क्लीनिक थे। इनमें से कुछ मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टर नहीं थे। दिल्ली में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किराए और पोर्टा केबिन में चलने वाले मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का फरमान पहले जारी किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के एक से डेढ़ किलोमीटर की परिधि में चलने वाले मोहल्ला क्लीनिकों को भी बंद करने का फैसला किया गया। इसी क्रम में अब 95 मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने के लिए सूची तैयार की गई है। इसमें 65 पोर्टा केबिन में चलने वाले और 28 किराए पर चलने वाले मोहल्ला क्लीनिक शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य मोहल्ला क्लीनिक भी शामिल हैं। इससे पहले 47 और 121 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए गए थे। ऐसे में अब मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या 300 से कम रह गई है। दूसरी तरफ दिल्ली में अब तक 238 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जा चुके हैं। इसमें सरकार बीमारियों के इलाज व जांच के साथ-साथ ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर व जीवनशैली से जुड़ी अन्य गैर संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग व बच्चों के टीकाकरण की सुविधा देने का दावा करती है। दिल्ली सरकार ने अगले मार्च तक कुल 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य रखा है।