Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government to Introduce 3 330 New Electric Buses for Green Public Transport
 संकरी सड़कों के लिए अब 7 मीटर की ‘मिनी बसें’ भी चलाएगी सरकार

संकरी सड़कों के लिए अब 7 मीटर की ‘मिनी बसें’ भी चलाएगी सरकार

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ने 3,330 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा है, ताकि राजधानी की परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह 'ग्रीन' बनाया जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना से प्रदूषण में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलेगी। 2026 तक दिल्ली में कुल 13,760 बसें होंगी।

Jan 10, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- राजधानी की सड़कों पर उतरेगी 3,330 नई इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र के सहयोग से सार्वजनिक परिवहन को 100 प्रतिशत ईवी बनाना दिल्ली सरकार का लक्ष्य: सीएम रेखा गुप्तानई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार ने राजधानी की परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह ‘ग्रीन’ बनाने और प्रदूषण पर निर्णायक प्रहार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की देखरेख में दिल्ली के परिवहन विभाग ने 3,330 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों की तत्काल खरीद के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। इनमें 7 मीटर की इलेक्ट्रिक बसें भी हैं जिन्हें संकरी सड़कों पर चलाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाना और नागरिकों को एक आधुनिक, सुगम और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सेवा देना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल ही में सीईएसएल के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि पीएम ई-ड्राइव योजना (फेज-2) के तहत दिल्ली के लिए बसों का कोटा बढ़ाया जाए। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार और भारी उद्योग मंत्रालय से अनुरोध किया है कि दिल्ली की इस अतिरिक्त मांग (जो कि पहले से आवंटित 2,800 बसों के कोटे से अलग है) को सब्सिडी मॉडल में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि सब्सिडी में कोई तकनीकी अड़चन आती है तो दिल्ली सरकार स्वयं इस लागत का भार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये 3,330 नई बसें न केवल सार्वजनिक परिवहन का साधन हैं, बल्कि दिल्ली के ‘ग्रीन ट्रांजिशन’ का आधार भी बनेंगी। इन बसों के आने से दिल्लीवासियों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, हवा में घुलने वाले हानिकारक धुएं में भारी कमी आएगी। इस वर्ष मार्च तक दिल्ली की सड़कों पर 5,000 से ज्यादा ईवी बसें संचालित हो जाएंगी। वहीं वर्ष 2026 के अंत तक 7000 इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। पीएम ई-ड्राइव (चरण 1) की 2800 बसें आने के बाद दिल्ली में बसों की संख्या 10,430 हो जाएगी तथा पीएम ई-ड्राइव (चरण 2) की 3330 बसें आने के बाद दिल्ली में बसों की संख्या 13,760 हो जाएगी। 5,336 सरकारी बसें वर्तमान में चलाई जा रही हैं 3,535 ईवी बसें फिलहाल दिल्ली दिल्ली में चल रही हैं 1162 देवी बसें 9 मीटर वाली चल रही हैं 2,273 इलेक्ट्रिक बसें और 100 फीडर बसें चल रही हैं आवश्यकता अनुसार मांगी गई बसें परिवहन विभाग द्वारा 7 मीटर की 500 बसें, 9 मीटर की 2,330 बसें और 12 मीटर की 500 बसों समेत कुल 3,330 की मांग की गई है। सभी लो फ्लोर एसी बसें होंगी। 7 मीटर की बसें दिल्लीवासियों को संकरी सड़को और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। 9 मीटर की बसें छोटी सड़कों और फीडर सेवाओं के लिए चलाई जाएंगी। वहीं, 12 मीटर की बसें मुख्य रूटों और भारी भीड़ वाले मार्गों पर चलाई जाएंगी।