
प्रदूषण नियंत्रण के लिए भलस्वा साइट पर 6 एंटी स्मोग गन और 12 स्प्रिंकलर लगेंगे
संक्षेप: प्रदूषण नियंत्रण के लिए भलस्वा साइट पर 6 एंटी स्मोग गन और 12 स्प्रिंकलर लगेंगे---शहरी विकास मंत्री ने भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया, कूड़े के पहाड़ों को जल्द खत्म करने की दिशा में तेजी : शहरी...
प्रदूषण नियंत्रण के लिए भलस्वा साइट पर 6 एंटी स्मोग गन और 12 स्प्रिंकलर लगेंगे ---शहरी विकास मंत्री ने भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया, कूड़े के पहाड़ों को जल्द खत्म करने की दिशा में तेजी : शहरी विकास मंत्री ---भलस्वा लैंडफिल साइट को प्रदूषण के दृष्टिकोण से ‘हॉटस्पॉट’घोषित किया जाए : शहरी विकास मंत्री नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर सख्त है। सरकार ने भलस्वा लैंडफिल साइट को प्रदूषण के दृष्टिकोण से ‘हॉटस्पॉट’घोषित करने की मांग की है। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण के लिए भलस्वा साइट पर 6 एंटी स्मोग गन और 12 स्प्रिंकलर लगाने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बृहस्पतिवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। यहां चल रहे बायो-माइनिंग, कचरा प्रोसेसिंग और धूल प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सूद ने बायो-माइनिंग कार्यों, ट्रोमल मशीन की कार्यप्रणाली और प्री प्रोसेस्ड कचरे के निस्तारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगभग चार हजार मीट्रिक नया कूड़ा प्रतिदिन आता है। इसके निस्तारण के साथ पुराने कूड़े को भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया की भलस्वा साइट पर कूड़ा डालने वाली गाड़ियों के प्रतिदिन 800 से ज्यादा फेरे लगाते हैं। इसमें 7000 लीटर डीजल की खपत होती है। इससे भी वायु प्रदूषण हो रहा है। इसके साथ यहां 16 ट्रोमल मशीन कूड़ा निस्तारण के काम में लगी हुई है, इसके चलने से धूल उड़ती है। साथ ही, मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारी इस पूरे एरिया का ड्रोन सर्वे कराए और बचे हुए कूड़े का भी अलग से असेसमेंट करा कर इसकी रिपोर्ट 10 दिन के भीतर दें। ------ गीले कूड़े की प्रोसेसिंग का काम जल्द होगा शूरू : सूद उन्होंने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर करोल बाग जोन, एसपी सिटी जोन व नरेला जोन मिलाकर 23 वार्ड का कूड़ा आता है। सूद ने बताया कि नए कूड़े के निस्तारण के लिए भलस्वा लैंडफिल साइड पर ही 10 एकड़ भूमि और उपलब्ध हो गई है, जिस पर गीले कूड़े की प्रोसेसिंग का काम दिसंबर तक चालू हो जाएगा । -----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




