महिला सुरक्षा के लिए लगेंगे 50 हजार सीसीटीवी कैमरे
-- दिल्ली सरकार ने लिया फैसला --पुलिस अधिकारियों को स्थान चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे विभिन्न विभानसभा क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए पुलिस को जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ऐसी जगहों (डार्क स्पॉट) को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां इन कैमरों को लगाकर 24 घंटे निगरानी की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के सभी जिला डीसीपी को यह जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें जल्द चिह्नित जगह की सूची सौंपने को कहा है।जानकारी के अनुसार दिल्ली में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग ढाई लाख सीसीटीवी कैमरे अब तक लगए गए हैं।
इन कैमरों की मदद से पुलिस अब तक हजारों अपराधों को सुलझा चुकी है। पुलिस द्वारा खुद भी सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बेहतर गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। उधर, दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगभग 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। सरकार ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इन कैमरों की मदद से ऐसे डार्क स्पॉट को दूर किए जाएं, जहां महिलाएं अपराध का शिकार हो सकती हैं।स्थानों की सूची देने के निर्देशहाल ही में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस विषय पर बैठक की गई। इसमें पुलिस के सभी जिलों के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में उन्हें बताया गया कि प्रत्येक जिले को 3500 सीसीटीवी कैमरे मिलेंगे। ऐसे में उन्हें प्रत्येक जिले में ऐसी 3500 जगहों की सूची तैयार कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपने के लिए कहा गया है।एएनपीआर कैमरे लगाए जा रहेदिल्ली पुलिस द्वारा स्वयं भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 1700 से ज्यादा कैमरे एएनपीआर से लैस होंगे, जिनके माध्यम से न केवल निगरानी होगी, बल्कि उनके सामने से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ी का नंबर भी कैमरे पढ़ सकेंगे। इनमें कई तरह के सॉफ्यवेयर चलाने की योजना है। इसके माध्यम से कई प्रकार के अपराध जैसे वाहन चोरी, हिट एंड रन आदि केस सुलझाए जा सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


