Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government to Establish Yamuna Revitalization Fund for Clean River Initiative
 जनता के चंदे से यमुना को स्वच्छ बनाएगी दिल्ली सरकार

जनता के चंदे से यमुना को स्वच्छ बनाएगी दिल्ली सरकार

संक्षेप:

दिल्ली सरकार यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए चंदा लेगी। इसके लिए यमुना जीर्णोद्धार कोष बनाया जाएगा, जिसमें सीएसआर फंड और जनता से चंदा शामिल होगा। यह सोसाइटी जल बोर्ड की देखरेख में काम करेगी। इस कोष से यमुना की सफाई, सीवेज सुधार और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

Nov 27, 2025 12:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

यमुना नदी जीर्णोद्धार कोष बनाकर जल बोर्ड लेगा विभिन्न कंपनियों से सीएसआर फंड एवं जनता से चंदानई दिल्ली अमित झा दिल्ली-एनसीआर में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार जल्द लोगों से चंदा लेगी। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यमुना जीर्णोद्धार कोष बनाया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ की तरफ से इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। शहरी विकास विभाग की तरफ से इस प्रस्ताव को जल्द सरकार के समक्ष रखा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने पर यह सोसाइटी पंजीकृत होगी। इसमें सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पॉंसिबिलिटी) फंड एवं लोगों से चंदा लेकर यमुना के जीर्णोद्धार में इस्तेमाल किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने अपने संकल्प पत्र में यमुना जीर्णोद्धार कोष बनाने की बात कही थी। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड 1998 एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत वह सीधे किसी से चंदा ले सके। अधिकारियों की बैठक में यह तय किया गया कि वह सोसाइटी का पंजीकरण कर यमुना साफ करने के लिए चंदा ले सकते हैं। यह सोसाइटी दिल्ली जल बोर्ड की देखरेख में काम करेगी और इसमें आने वाले चंदे का इस्तेमाल यमुना की सफाई से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए पारदर्शिता से हो पाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस कोष में आने वाली राशि से सीवेज व्यवस्था में सुधार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब बनाना और यमुना जीर्णोद्धार के लिए लोगों को जागरुक करना आदि काम किया जाएगा। इस राशि से बारापुला, शाहदरा, गाजीपुर और नजफगढ़ नाले के पानी को यमुना में जाने से पहले शोधित किया जा सकेगा। यमुना किनारे बॉयो डाइवर्सिटी पार्क, हरित क्षेत्र बनाने एवं सीवेज शोधित संयंत्र की क्षमता को 1000 एमजीडी तक पहुंचाने में यह फंड मदद करेगा। यह सोसाइटी ना मुनाफा ना नुकसान के सिद्धांत पर काम करेगी। इसके नाम पर एक बैंक खाता खोला जाएगा ताकि इसमें आने वाली प्रत्येक राशि को सोसाइटी के उद्देश्य पर पारदर्शिता से खर्च किया जाए। दो माह में कोष गठित करने की तैयारी सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अगले दो माह के भीतर यमुना जीर्णोद्धार कोष को गठित करने की लक्ष्य रखा गया है। जल बोर्ड द्वारा एवं सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। यह कार्य पूरा होने के बाद ही इस कोष में सीएसआर फंड एवं लोगों और संस्थाओं से मिलने वाले चंदे लिए जाएंगे ताकि यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा सके। जल बोर्ड मुख्यालय में होगा दफ्तर सूत्रों ने बताया कि इस कोष का नाम दिल्ली यमुना नदी जीर्णोद्धार सोसाइटी रखा जाएगा। इसका दफ्तर एनसीआर में ही रखा जाना है, इसलिए फिलहाल झंडेवालां स्थित दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय के एक कमरे में इसका दफ्तर होगा। यह सोसाइटी दिल्ली-एनसीआर में यमुना की स्वच्छता को लेकर काम करेगी। इसमें एक गवर्निंग बॉडी बनाई जाएगी जो यमुना की स्वच्छता को लेकर किए जाने वाले कार्यों को मंजूरी देगी।