बिजली कंपनियों का सीएजी से ऑडिट कराएगी सरकार
दिल्ली सरकार जल्द ही बिजली कंपनियों का ऑडिट सीएजी से करवाएगी। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि कंपनियों ने 38 हजार करोड़ रुपये घाटे के रूप में मांगे हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि क्या वास्तव में घाटा हुआ। सरकार ने जनता को आश्वस्त किया है कि बिजली के बिलों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार जल्द ही बिजली कंपनियों (डिस्कॉम) का ऑडिट सीएजी से करवाएगी। यह जानकारी गुरुवार को ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने दी। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा घाटे के रूप में 38 हजार करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं। ऐसे में यह पता लगाना आवश्यक है कि कंपनियों को वास्तव में घाटा हुआ या नहीं। इसलिए सीएजी से इन कंपनियों को ऑडिट कराया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिजली के बिलों में कोई अतिरिक्त बोझ जनता पर नहीं डालेगी। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि बिजली कंपनियों द्वारा घाटे को लेकर 38,000 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं।
लेकिन यह पता लगाना आवश्यक है कि इन कंपनियों को कैसे घाटा हुआ। अगर इन्हें घाटा हो रहा था तो उन्होंने पहले इसे लेकर जानकारी क्यों नहीं दी। घाटा होने के बावजूद कैसे उनकी यह कंपनियां चल रही थीं। इसका पता लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने तय किया है कि वह सीएजी से इन कंपनियों को ऑडिट कराएंगे।आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी हालत में इस राशि का बोझ दिल्ली की जनता पर नहीं डालेगी। इसके लिए सभी कानूनी विकल्प अपनाए जाएंगे। उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया है कि वह बिजली के बिलों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं होने देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


