सीबीएसई में सौ फीसदी परिणाम देने वाले सरकारी स्कूल बढ़े

Ashish Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 97.23% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया, जो पिछले वर्ष से 2.59% अधिक है। 457 स्कूलों ने 100% परिणाम दर्ज किया। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस उत्कृष्टता के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। छात्राओं ने 97.37% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

सीबीएसई में सौ फीसदी परिणाम देने वाले सरकारी स्कूल बढ़े

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों ने 97.23 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जो वर्ष 2025 के 94.64 से 2.59 फीसदी अधिक है। साथ ही राष्ट्रीय औसत 93.70 फीसदी से बेहतर है। इस वर्ष 457 स्कूलों ने 100 फीसदी परिणाम हासिल किया है। वहीं, 924 स्कूलों ने 90 फीसदी से अधिक परिणाम दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 529 थी। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को सीबीएसई के 10वीं के परिणाम में सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी।सुधार

पूरे स्कूल नेटवर्क पर देखा जा रहा है : शिक्षा मंत्रीशिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सुधार केवल कुछ स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सरकारी स्कूल नेटवर्क में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 1,88,460 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,83,246 छात्र पास हुए। 26 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 540 छात्रों ने 90 से 95 फीसदी के बीच अंक हासिल किए हैं। छात्राओं ने 97.37 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 97.09 फीसदी से छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।