दिल्ली बनेगी ग्लोबल फिल्म हब: कपिल मिश्रा
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति, भाषा, पर्यटन और श्रम

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति, भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली (आईएफएफडी-2026) को राजधानी को वैश्विक फिल्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि दिल्ली की क्रिएटिव और ऑरेंज इकोनॉमी को नई ताकत देने वाला मंच था। उन्होंने कहा कि दिल्ली को नये भारत की आर्ट कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईएफएफडी जैसे आयोजन इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा।उन्होंने
बताया कि इस महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत इसका वैश्विक स्वरूप रहा। 100 से अधिक देशों से 2187 फिल्मों की एंट्री और 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सफल रहे। दिल्ली के 15 स्थानों पर 47 देशों की 125 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया।कपिल मिश्रा ने जोर देकर कहा कि दिल्ली अब केवल राजनीतिक राजधानी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बन रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पर्यटन विभाग और प्रसार भारती के बीच हुए एमओयू से फिल्म पर्यटन और मनोरंजन उद्योग को नई गति मिलेगी।महोत्सव के दौरान आयोजित मास्टरक्लास, वर्कशॉप और एआई, ओटीटी जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा ने युवाओं और फिल्मकारों को नई दिशा दी। एआई फिल्ममेकिंग हैकाथॉन जैसे प्रयोगों को भविष्य की जरूरत बताते हुए मंत्री ने कहा कि तकनीक और कला का मेल ही दिल्ली को आगे ले जाएगा।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि छह फिल्म परियोजनाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से तीन फिल्में देशभर में प्रदर्शित होंगी। सिने एक्सचेंज और सिनेवर्स एक्सपो जैसे प्लेटफॉर्म ने फिल्म उद्योग को सहयोग और निवेश के नए अवसर दिए, जहां 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


