बादली और बवाना में बनेंगे अत्याधुनिक ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’
छोटे उद्योग आत्मनिर्भर बनें, आधुनिक तकनीक से जुड़ें, यही दिल्ली सरकार का लक्ष्यः सीएम रेखा गुप्तानई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा बादली एवं बवाना औद्योगिक क्षेत्र में दो अत्याधुनिक कॉमन...

छोटे उद्योग आत्मनिर्भर बनें, आधुनिक तकनीक से जुड़ें, यही दिल्ली सरकार का लक्ष्यः सीएम रेखा गुप्ता नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा बादली एवं बवाना औद्योगिक क्षेत्र में दो अत्याधुनिक कॉमन फेसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित किए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अक्सर छोटे उद्यमी भारी निवेश न कर पाने के कारण आधुनिक तकनीक और महंगी मशीनों का उपयोग नहीं कर पाते। ये ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’ उनकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे और इससे उनके कारोबार करने में सहूलियत भी बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना केंद्र सरकार की सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास कार्यक्रम योजना के तहत लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य एक ही छत के नीचे ऐसी सुविधाएं प्रदान करना है, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से खरीदना छोटे उद्यमियों के लिए मुमकिन नहीं होता। इन केंद्रों के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे बिना किसी भारी निवेश के आधुनिक मशीनों, टेस्टिंग लैब और ट्रेनिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 60 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसमें प्रत्येक सेंटर पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सीएफसी के माध्यम से श्रमिकों के कौशल, तकनीकी प्रशिक्षण और उत्पाद गुणवत्ता सुधार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट और टिकाऊ तकनीक से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन केंद्रों से क्लस्टर की इकाइयों को लागत में बचत होगी, विशेषकर माइक्रो और नई इकाइयों को बड़ा लाभ मिलेगा। साझा सेवाओं और सामूहिक खरीद (कलेक्टिव बार्गेनिंग) से उत्पादन लागत घटेगी और बाजार तक पहुंच मजबूत होगी। इससे न केवल उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



