
बुक संपत्तियों पर बिजली कनेक्शन देने के फैसला का भाजपा ने स्वागत किया
दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के तहत बुक की गई 1,25,000 से अधिक संपत्तियों को बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। भाजपा नेताओं ने इसे अभूतपूर्व कदम बताया है। इस निर्णय से लगभग 10 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण परेशान थे।
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली में बुक हुई संपत्तियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है। इस निर्णय पर भाजपा नेताओं ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। इस संबंध में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अवैध निर्माण के लिए बुक एक लाख 25 हजार से अधिक संपत्तियों को बिजली कनेक्शन देने का फैसला लिया। यह एक अभूतपूर्व निर्णय है। जिसकी मांग दिल्ली की प्रभावित जनता एक दशक से अधिक कर रही थी। यह संत्तियां दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के आरोप में बुक हैं। उनसे अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख परिवार रिहायशी या व्यावसायिक रूप से जुड़े है।
इस एक निर्णय से रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के लाखों लोगों के लिए सामान्य बिजली उपयोग का रास्ता तो खोल ही दिया है। चांदनी चौक नागरिक मंच के महामंत्री एवं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दावा करते हुए कहा की अकेले दिल्ली गेट से सदर बाजार तक फैली पुरानी दिल्ली में लगभग 10 हजार से अधिक संपत्ति बुक हैं। जिनमें लगभग 40 हजार रिहाइशी परिवार और 50 हजार से अधिक दुकानदार बिजली कनेक्शन न पाने से परेशान थे। अभी इन्हें दिल्ली सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




