Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government s Commitment to Education Safety Amidst Opposition s Fake News
फेक न्यूज और दुष्प्रचार करने वालों पर होगी कार्रवाई: आशीष सूद

फेक न्यूज और दुष्प्रचार करने वालों पर होगी कार्रवाई: आशीष सूद

संक्षेप:

- सरकार ने पुलिस में शिकायत की जांच के बाद होगी एफआईआर- आशीष सूद

Jan 02, 2026 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार स्कूल परिसरों को सुरक्षित बनाने, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और दिल्ली के सद्भावनापूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर विपक्ष के नेता सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं और फेक न्यूज भी फैला रहे है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस-वार्ता में बताया कि दिल्ली सरकार ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक एवं झूठे प्रचार के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया है,जिस पर कानून अपना काम कर रहा है। दिल्ली सरकार के शिक्षकों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज और दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है, वह सरासर झूठ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार ने गंभीरता से सोचने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस जांच के बाद इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे नेताओं और सोशल मीडिया हैंडल्स के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा निदेशालय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज की एफआईआर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। शिक्षा निदेशालय ने सोशल मीडिया पर झूठी और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 353 (1) (किसी भी बयान, झूठी सूचना, अफवाह या रिपोर्ट को बनाना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भी शामिल है) और 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना, यदि दंगा किया जाता है) के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल स्पेशल सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 1 जनवरी को सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी थी। निदेशालय ने अपनी शिकायत में बताया था कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर झूठी, गुमराह करने वाली और गलत जानकारी फैलाई जा रही है।