तिहाड़ के कैदी सरकारी स्कूलों के लिए डेस्क बनाएंगे

Feb 13, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तिहाड़ जेल की फर्नीचर निर्माण इकाई को दिल्ली सरकार से 10,000 डेस्क का बड़ा ऑर्डर मिला है। कैदी अब सरकारी स्कूलों के लिए डेस्क बनाएंगे, जो सुधारात्मक न्याय और कौशल विकास का महत्वपूर्ण कदम है। चयनित कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और काम करने पर उन्हें मेहनताना भी मिलेगा।

तिहाड़ के कैदी सरकारी स्कूलों के लिए डेस्क बनाएंगे

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तिहाड़ जेल से जुड़ी फर्नीचर निर्माण इकाई को दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा ऑर्डर मिला है। जेल के कैदी अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए 10 हजार डेस्क तैयार करेंगे। इस पहल को सुधारात्मक न्याय और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, तिहाड़ स्थित फैक्टरी में लंबे समय से लकड़ी और स्टील के फर्नीचर बनाए जा रहे हैं। अब शिक्षा विभाग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के लिए डेस्क तैयार करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए चयनित कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जेल प्रशासन का कहना है कि इससे कैदियों को रिहाई के बाद रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। काम करने वाले कैदियों को निर्धारित नियमों के अनुसार मेहनताना भी दिया जाएगा, जो उनके पुनर्वास में सहायक होगा। गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर अधिकारियों के मुताबिक, डेस्क निर्माण के लिए कच्चे माल की आपूर्ति और गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तैयार फर्नीचर की जांच के बाद ही स्कूलों में आपूर्ति की जाएगी। यह पूरा ऑर्डर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Orders 10 000 Desks from Tihar Jail Furniture Unit for Schools
;;;