राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण की चार योजनाओं का शुभारंभ किया

Mar 02, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महिलाओं को पिंक स्मार्ट कार्ड के साथ होली पर मुफ्त सिलेंडर राशि और लाडली योजना की राशि बैंक खातों में भेजी गईनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के मौके पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं एवं बेटियों के लिए चार...

 राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण की चार योजनाओं का शुभारंभ किया

महिलाओं को पिंक स्मार्ट कार्ड के साथ होली पर मुफ्त सिलेंडर राशि और लाडली योजना की राशि बैंक खातों में भेजी गई नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के मौके पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं एवं बेटियों के लिए चार महत्वाकांक्षी योजनाओ का शुभारंभ सोमवार को किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में इन योजनाओं की शुरुआत की। इनमें लखपति बिटिया योजना के साथ पिंक स्मार्ट कार्ड, होली पर मुफ्त सिलेंडर राशि और लाडली योजना के तहत बेटियों को उनकी जमा राशि जारी की गई। इस अवसर पर उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’, सहेली स्मार्ट कार्ड और दिल्ली लखपति बिटिया जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये सभी कल्याणकारी योजनाएं दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समृद्ध दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सेना, विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन और व्यापार सहित हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें हिंसा, आर्थिक असमानता, सामाजिक उपेक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है, जिन्हें दूर करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली को देश की राजधानी होने के नाते ‘वुमेन-लेड डेवलपमेंट’ का आदर्श प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि यहां की महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, बेटियों को समान अवसर प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया इन योजनाओं की हुई शुरुआत मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ के तहत पात्र 40,642 बेटियों को लाडली योजना के 100 करोड़ रुपये खाते में भेजे होली के अवसर पर राशन कार्ड धारकों को एलपीजी सिलेंडर की राशि जारी की पिंक स्मार्ट कार्ड जारी किए जिसके माध्यम से महिलाएं बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी लखपति बिटिया योजना शुरु की जिसके तहत आवेदन करने वाली बच्चियों को बालिग होने पर यह राशि मिलेगी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।