
संपादित---आरडब्ल्यूए को 10 हजार हीटर दिए जाएंगे : सीएम
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुरक्षाकर्मियों को हीटर वितरित किए हैं ताकि सर्दियों में अलाव जलाने की जगह हीटर का उपयोग हो सके। इस पहल से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर आरडब्ल्यूए को दिए जाएंगे।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अनोखी और भावनात्मक पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने रात के समय तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मियों को हीटर देना शुरू किया है, ताकि सर्दियों में वह अलाव जलाने की जगह हीटरों का प्रयोग करें। साथ ही आरडब्ल्यूए को दस हजार हीटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में आरडब्ल्यूए एवं सुरक्षाकर्मियों को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल न केवल सुरक्षाकर्मी को सर्दी से राहत देगी, बल्कि खुले में लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन के उपयोग को कम करके वायु प्रदूषण में कमी लाने में भी सहायक होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का एक अहम कारण खुले में लकड़ी, कूड़ा और कोयला जलाना है। इसे कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने यह पहल की है। इसके तहत 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक हीटर सीएसआर फंडिंग के माध्यम से विभिन्न आरडब्ल्यूए को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार प्रेस करने वाले श्रमिकों को कोयला आधारित प्रेस की जगह गैस या इलेक्ट्रिक प्रेस अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में दिल्ली सरकार की 100 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




